धार्मिक स्थल की आड़ में बिना सरकारी अनुमति के लगभग आधा दर्जन ओवर हाइट झूले व मौत कुएं का संचालन बेधड़क जारी

लखीमपुर खीरी , 56

धौरहरा खीरी 
ईसानगर कस्बे के पूरव सैय्यदबाबा मजार पर प्रतिवर्ष उर्स कार्यक्रम आयोजित होते रहे इसी धार्मिक स्थल की आड़ में बिना सरकारी अनुमति के लगभग आधा दर्जन ओवर हाइट झूले व मौत कुएं का संचालन बेधड़क जारी है जबकि इसी प्रकरण में गुरुवार को एसडीएम धौरहरा के निर्देश पर नायब तहसीलदार फिरोजाबाद ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए जांच आख्या एसडीएम को सौंप दी थी। फिर भी शनिवार रात में सभी उपकरणों का संचालन हुआ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली ईसानगर के कस्बा के पूरव प्राचीन व प्रसिद्ध सैय्यद बाबा की मजार बनी हुई है मजार पर प्रतिवर्ष सालाना उर्स कार्यक्रम आयोजित होते रहे वर्तमान समय में मजार पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे इसी दौरान बिना अनुमति ओवर हाइट झूलें व मौत के कुओं को लगाया। मज़े की बात यह है कि जहां झूलों का संचालन स्थल पर उपर व पड़ोस से 11 हजार की लाइने निकली हुईं शुक्रवार को एसडीएम धौरहरा शशीकांत मणि के निर्देश पर नायब तहसीलदार फिरोजाबाद अखिलेश मौर्या ने गुरुवार को मौके का स्थलीय निरीक्षण करके जांच आख्या एसडीएम को सौपी गई थी।लेकिन शनिवार की रात में झूलों का संचालन किया गया।
नायब तहसीलदार ने बताया क्षेत्रीय लेखपाल के साथ स्थलीय निरीक्षण आख्या एसडीएम को सौंप दी गई थी।

Related Articles

Comments

Back to Top