*सोशल ऑडिट टीम का पहला सम्मान समारोह आयोजित, 300 सदस्य हुए शामिल*
लखीमपुर खीरी May 24, 2026 at 05:46 PM , 74*धौरहरा व सदर विधायक समेत जिला पंचायत अध्यक्ष रहे मौजूद, योजनाओं में पारदर्शिता पर जोर*
*लखीमपुर खीरी।* ब्लॉक सोशल ऑडिट कोऑर्डिनेटर वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा जिला पंचायत सभागार में जिले के सभी ब्लॉकों की सोशल ऑडिट टीम के सदस्यों के साथ पहली बार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
*जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति:* कार्यक्रम में धौरहरा विधायक विनोद कुमार अवस्थी, सदर विधायक उत्कर्ष वर्मा और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह मौजूद रहे। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पारस मौर्य, नितिन कुमार, नवनीत पांडे और कोषाध्यक्ष सतनाम सिंह ने जनप्रतिनिधियों को माला, गुलदस्ता व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। धौरहरा विधायक ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि सोशल ऑडिट संगठन की मांगें और समस्याएं सरकार तक पहुंचाकर समाधान का प्रयास करेंगे। सदर विधायक ने जिला मुख्यालय व जिले की विभिन्न सड़कों के चौड़ीकरण और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।
*जिला पंचायत अध्यक्ष ने की अपील:* जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिला पंचायत द्वारा कराए गए कार्यों की जानकारी देते हुए सोशल ऑडिट टीम से अपेक्षा की कि गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दें और पूरी पारदर्शिता से सोशल ऑडिट का कार्य करें, ताकि हर गरीब तक योजनाएं पहुंच सकें। सम्मान समारोह में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से सोशल ऑडिट टीम के करीब 300 महिला-पुरुष सदस्य शामिल हुए। वक्ता तुलाराम ने ब्लॉक पलिया की टीम की ओर से संगठन पदाधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने पूर्व जिला प्रशिक्षण अधिकारी राज किशोर और सतनाम सिंह द्वारा दिए गए प्रशिक्षण की प्रशंसा की। साथ ही रमेश शर्मा निवासी लगदहन, पलिया की भी सराहना की।संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पारस मौर्य ने सभी सदस्यों का अभिनंदन करते हुए कहा कि समस्याएं लिखकर दें। संगठन के माध्यम से शासन तक पहुंचाकर निराकरण का प्रयास किया जाएगा।






_page-0001.jpg)
























Comments