पूर्व विधान परिषद सदस्य स्व० शिव चन्द्र दीक्षित की स्मृति में सीएचसी गोला में शीतल पेयजल हेतु वाटर कूलर का लोकार्पण,

लखीमपुर खीरी , 77

गोला गोकर्णनाथ खीरी,
नगर पालिका परिषद गोला गोकर्णनाथ के पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोला में पूर्व विधान परिषद सदस्य स्व० शिव चन्द्र दीक्षित की स्मृति में वाटर कूलर स्थापित कराया गया।
वाटर कूलर का उद्घाटन स्व० शिव चन्द्र दीक्षित जी की पुत्रवधू राजेश्वरी दीक्षित एवं परिजनों द्वारा विधिवत रूप से सम्पन्न किया गया।
उद्घाटन अवसर पर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि स्व० शिव चन्द्र दीक्षित वर्ष 1968 में विधान परिषद सदस्य बने थे और उन्होंने नगर को प्रदेश स्तर पर पहचान दिलाई थी। उनकी स्मृति में यह जनसेवा का कार्य समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज एवं तीमारदार उपचार हेतु आते हैं, जिन्हें अब शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। नगरवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
स्व० शिव चन्द्र दीक्षित की पुत्रवधू राजेश्वरी दीक्षित ने कहा कि उनके परिवार के लिए यह भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्व० शिव चन्द्र दीक्षित सदैव जनसेवा और समाजहित के कार्यों के लिए समर्पित रहे। उनकी स्मृति में लगाया गया यह वाटर कूलर लोगों की सेवा करेगा और उनके जीवन मूल्यों को जीवंत बनाए रखेगा।
इस अवसर पर सभासद अनिल गुप्ता, गीता देवी, हरिओम वर्मा, डॉ. गणेश, डॉ. अजय वर्मा, समाजसेवी श्रवण महेश्वरी, ईश्वर चन्द्र तिवारी, गिरीश चन्द्र दीक्षित, शरद चन्द्र दीक्षित, आशीष दीक्षित, गोपाल दीक्षित, दीपक दीक्षित, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक, वरिष्ठ लिपिक अमित श्रीवास्तव, लेखाकार मोहित अवस्थी, जेई आदर्श मिश्रा, ज्ञानू तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top