विद्या निकेतन में प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम संपन्न
लखीमपुर खीरी May 20, 2026 at 06:42 PM , 81गोला गोकर्णनाथ खीरी,
दिनांक 20/05/2026 को स्थानीय विद्यालय विद्या कुंवरि स्मारक सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज, गोला गोकर्णनाथ-खीरी में दैनिक जागरण समाचार समूह की ओर से हाईस्कूल/ इण्टरमीडिएट परीक्षा 2026 में विद्यालय के टॉप 5 मेधावी छात्र/छात्राओं को दैनिक जागरण गोला गोकर्णनाथ प्रमुख श्री विकास शुक्ल द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इण्टरमीडिएट में सम्मानित होने वाले छात्र/छात्रायें : रिया वर्मा - 87.80%,वर्षा कुमारी - 87.60%,अनन्या मिश्रा - 87.60%,समृद्धि - 86.80%, प्रज्ञा राज - 86.40% एवं वसुन्धरा तिवारी - 84.60%
हाईस्कूल में सम्मानित होने वाले छात्र/छात्रायें : श्रेया दीक्षित- 91.17%, सचेन्द्र पाल - 90.33%, सक्षम शर्मा - 89.83%,श्रेया शुक्ला- 89.67% एवं आराध्य शुक्ला - 87.67%
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री महेन्द्र कुमार त्रिपाठी एवं बालिका विभाग की प्राचार्या श्रीमती मधु त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में छात्र/छात्राओं से कहा कि सफलता को व्यापक रूप से देखें। सफलता का मार्ग कठिन हो सकता है लेकिन अनुशासन और परिश्रम इसे सरल बना देते हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments