स्वहित से बढ़कर है राष्ट्रहित आर्थिक अनुशासन एवं ऊर्जा बचत के दृष्टिगत सभी कार्य किए जाय अधिकारी एवं कर्मचारी सप्ताह में कम से कम एक दिन सार्वजनिक परिवहन का करें उपयोग

लखनऊ , 5

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकाधिक बैठकों के निर्देश
-श्री धर्मपाल सिंह

लखनऊ: 15 मई, 2026


उत्तर प्रदेश के पशुधन, दुग्ध विकास एवं राजनैतिक पेंशन विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने कहा है कि स्वहित से बढ़कर है राष्ट्रहित। इसलिए आर्थिक अनुशासन एवं ऊर्जा बचत के दृष्टिगत अधिकारी एवं कर्मचारी कार्य करें और एक उत्कृष्ट उदाहरण लोगों के बीच प्रस्तुत करें। उन्होंने विभागीय कार्यों में समय, संसाधनों एवं ऊर्जा के बेहतर प्रबंधन हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 

श्री सिंह ने कहा है कि पशुपालन और दुग्ध विकास विभाग में मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले दुग्ध महोत्सव, विभिन्न समीक्षात्मक बैठकों तथा अन्य विभागीय गतिविधियों में अनावश्यक यात्राओं को कम किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे डिजिटल माध्यमों को प्राथमिकता देते हुए विभागीय समन्वय को मजबूत करें।

श्री धर्मपाल सिंह ने निर्देश दिए कि विभागीय बैठकों का अधिकाधिक आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाए। आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग न केवल समय की बचत करेगा, बल्कि सरकारी संसाधनों के बेहतर उपयोग के साथ कार्य प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा। 
पशुधन मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण एवं ईंधन बचत को ध्यान में रखते हुए विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सप्ताह में कम से कम एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का परिचायक होगी, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी देगी। मंत्री जी ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में इस व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू कराना सुनिश्चित करें।

श्री सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सभी देशवासियों से वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय परिस्थितियों के दृष्टिगत विभिन्न राष्ट्रहितकारी विषयों पर सहयोग की अपील की है और हम सबको इस समय एकजुट होकर देशहित में अपना योगदान देना है। प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक उत्तरदायी, आधुनिक एवं जनहितकारी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा विभागीय स्तर पर भी इसी भावना के अनुरूप कार्य किए जा रहे हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top