खादी ग्रामोद्योग विभाग देगा आधुनिक पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन, 30 मई तक आवेदन आमंत्रित

लखनऊ , 5

लखनऊ: 15 मई 2026

उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित निःशुल्क टूल किट्स वितरण योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में पिछड़े वर्ग के पॉपकॉर्न बनाने वाले भुर्जी समाज के ग्रामीण क्षेत्र के कारीगरों तथा इस कार्य में रुचि रखने वाले अन्य परंपरागत कारीगरों को आधुनिक पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन निःशुल्क प्रदान कर स्वरोजगार से जोड़ने का निर्णय लिया गया है।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, लखनऊ ए०के० गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद लखनऊ में पॉपकॉर्न उत्पादन एवं विक्रय का कार्य करने वाले इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करना तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करना है।

उन्होंने बताया कि पात्र अभ्यर्थी अपना फोटो, आधार कार्ड, राशन कार्ड, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, ग्राम प्रधान द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक अभिलेखों के साथ विभागीय वेबसाइट upkvib.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही आवेदन की हार्ड कॉपी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय, 8 कैण्ट रोड, कैसरबाग, लखनऊ में  30 मई 2026 तक अनिवार्य रूप से जमा करानी होगी।

अधिकारी ने अपील की है कि पात्र लाभार्थी समय सीमा के भीतर आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त करें और स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ें।

Related Articles

Comments

Back to Top