हफ्ते भर में बाइक सहित कई मोबाइल हुए चोरी पीड़ित का पुलिस पर लापरवाही होने का आरोप
लखीमपुर खीरी Apr 09, 2026 at 06:27 PM , 51लखीमपुर खीरी। थाना पढ़ुआ के रमियां बेहड़ क्षेत्र में बाइक चोरी की एक घटना सामने आई है, जिससे स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। ग्राम रमुआपुर मजरा सेमरी थाना पढ़ुआ निवासी कमलेश कुमार पुत्र छोटे लाल ने बताया कि वह दिनांक 03 अप्रैल 2026 को रमियां बेहड़ बाजार सब्जी खरीदने गए थे।
कमलेश कुमार ने अपनी मोटरसाइकिल (UP 31 CC 3352) सड़क किनारे खड़ी कर दी और पास ही स्थित अमन फास्ट फूड की दुकान पर कुछ सामान लेने चले गए। जब वह कुछ देर बाद वापस लौटे तो उनकी मोटरसाइकिल मौके से गायब थी। आसपास काफी खोजबीन करने के बावजूद बाइक का कोई पता नहीं चल सका।
घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि 6 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस चोरी गई मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। कमलेश कुमार का कहना है कि पुलिस मामले में सक्रियता नहीं दिखा रही है और उन्हें लगातार टालमटोल किया जा रहा है।
इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में रोष है और वे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द चोरी का खुलासा किया जाए और क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।






_page-0001.jpg)
























Comments