मछुआरा समाज के अधिकारों पर उठी आवाज महर्षि कश्यप जयंती समारोह में एसबीएसपी का आयोजन

लखीमपुर खीरी , 92

लखीमपुर-खीरी। जिला पंचायत सभागार में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) और जल कृषक विकास सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में महर्षि कश्यप जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मछुआरा समाज के अधिकारों पर प्रमुखता से आवाज उठाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत 5 अप्रैल को दोपहर करीब 1:00 बजे महर्षि कश्यप के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। अतिथियों का स्वागत भी किया गया।इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष भगवान दास मझवार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मछुआरा समाज से जुड़े मुद्दों को उठाया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से तालाबों, नदियों और झीलों पर मछुआरा समाज का पारंपरिक अधिकार रहा है, लेकिन वर्तमान में यह अधिकार धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि निषाद समाज के अधिकारों का हनन किया जा रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top