*लखनऊ पब्लिक स्कूल के एल.पी.एस. छात्रों ने लहराया परचम*

लखीमपुर खीरी , 92

लखीमपुर खीरी। लखनऊ पब्लिक स्कूल के छात्रों ने इस वर्ष उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। विद्यालय के छात्रों ने यूपीएससी और सिविल सर्विसेज जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया है।

विद्यालय के छात्र सचिन वर्मा का चयन सिविल सर्विस एग्जामिनेशन (यू.पी.एस.सी.) में हुआ है, जबकि अक्षय कुमार का चयन पी.सी.एस. में हुआ है। उनके भाई अतिथि कुमार का चयन भारतीय रिजर्व बैंक (आर.बी.आई.) में ग्रेड 'बी' प्रबंधक के पद पर हुआ है।

इसके अलावा, माधोगंज शाखा के योगेंद्र कुमार ने आई.ए.एस. परीक्षा में 286वीं रैंक प्राप्त कर संस्थान को विशेष गौरव दिलाया है। विद्यालय के छात्रों ने आई.सी.एस.ई. और आई.आई.एस.सी. परीक्षाओं में भी शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त की है।

विद्यालय के छात्र शिखर प्रताप सिंह का चयन असिस्टेंट कमांडेंट, सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के लिए हुआ है। वहीं, गुरपेज सिंह संधू का चयन असिस्टेंट कमांडेंट स्पेशल फोर्स अंडर होम मिनिस्ट्री ऑफ इंडिया के लिए भी हुआ है।

लखनऊ पब्लिक स्कूल लगातार शिक्षा में नवाचार और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता के साथ छात्र हित में कार्य कर रहा है, जिससे विद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ रही है।
लखनऊ पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी खेलों के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। विद्यालय की उपलब्धियों के पीछे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी एवं समर्पित शिक्षकों का मार्गदर्शन, खेलों के पर्याप्त अवसर तथा विद्यार्थियों के मानसिक एवं शारीरिक विकास पर विशेष ध्यान प्रमुख कारक हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने आधुनिक शिक्षा प्रणाली को अपनाते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सतत प्रयासरत है तथा यू.के. की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थाओं और शिक्षाविदों के साथ सहयोग स्थापित कर रहा है, जिससे विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की शिक्षा प्रदान की जा सके।

विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय सचदेवा ने आगामी पांच वर्षों में विद्यालय को शिक्षा का उत्कृष्ट केंद्र बनाने का संकल्प व्यक्त किया है। उनका विशेष ध्यान विद्यार्थियों के समग्र विकास, अभिभावकों के साथ निरंतर संवाद तथा ऐसा सृजनात्मक वातावरण विकसित करने पर है, जिसमें प्रत्येक छात्र अपनी प्रतिभा को पहचानकर उसे सही दिशा में विकसित कर सके।

Related Articles

Comments

Back to Top