*PWD द्वारा निर्माणाधीन सड़कों के निर्माण में हो रहा जमकर घोटाला कुछ ही समय में उखड़ रही सड़के।*

लखीमपुर खीरी , 73

लखीमपुर खीरी। जनपद के पसगवां ब्लॉक क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग (PWD )लखीमपुर खीरी के द्वारा निर्माण कराई गई सड़कों की दयनीय स्थित, निर्माण कार्य में हो रहा जमकर घोटाला, मानकों को दरकिनार कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिससे नवनिर्मित सड़के 6 माह में उखड़ने लगती है। लोगों का मानना है कि सड़क निर्माण में सड़कों के समतलीकरण के लिए पर्याप्त मात्रा में डामर, पत्थर, बजरी तथा मौरंग के मानक का नहीं किया जा रहा उपयोग जिससे नवनिर्मित सड़के कुछ ही समय में जर्जर हो रही है तथा ये सड़के जगह जगह बैठ जाती है या टूटकर उखड़ने लगती है। उचौलिया थाना क्षेत्र व पसगवां क्षेत्र के प्रमुख सडकों का हाल
*1- रतनपुर से चौहत्तर मार्ग*
*2- चौहत्तर से छोलाबारी*
*3- राष्ट्रीय राजमार्ग पिपरोला से शिवपुरी मार्ग*
*4-बनकागांव से सूर्तियापुर मार्ग*
*5- उचौलिया से पहनहापुर मार्ग*
*6- कसरावल गौशाला से कसरावल तक मार्ग*
*7- पसगवां से कुइयाखेड़ा पतवन बरबर मार्ग*
*8- सुखबसा पकड़िया के पास से बसंतापुर मार्ग*
*9- सुखबसा पकड़िया से छपौरा भूड़ा मार्ग*
*10- खजुआ ढाबा से सिसोरा व नयागांव जाट तक मार्ग*
*11पसगवां पुल से अजबपुर मार्ग*
*12- लोदियापुर से चंदिला बसारा सिक्टारा बरबर मार्ग*
*13-मोहद्दीनपुर चौराहा राष्ट्रीय राजमार्ग से सुनौआ लोना मार्ग*
*14- जलालपुर से तालसागर मार्ग*

में गंभीर अनियमितताओं के चलते कुछ ही माह/ वर्ष पूर्व निर्मित सड़के जर्जर हो रही है और विभाग कमीशन तले दबा मूकदर्शक बन तमाशा देख रहा है। जबकि नियमतः नियत समय से पूर्व विभाग जर्जर अथवा टूट रही सड़कों पर संबंधित ठेकेदारों पर कार्यवाही करके उन्हें से  पूर्व टूट अथवा उखड़ रही, तथा असमतल सड़कों के निर्माणकर्ता ठेकेदार से सड़क निर्माण लागत की रिकवरी करके उन्हें प्रतिबंधित (ब्लैक लिस्टेड) करने की कार्यवाही   करनी चाहिए परन्तु जिम्मेदार मोटे कमीशन से अपनी जेबें भरने में लगे है। वर्तमान में सड़कों की दयनीय स्थिति है जिस सड़क को कम से कम दस पांच वर्षों तक चलना चाहिए व सिर्फ छः माह मे ही उखड़ जाती है।

Related Articles

Comments

Back to Top