किडनी और हार्टअटैक से हेड कांस्टेबल व रसोइया की हुई मौत

लखीमपुर खीरी , 126

धौरहरा खीरी। कोतवाली धौरहरा में तैनात हेड कांस्टेबल रजनीश सिंह (51) निवासी ग्राम पहाड़पुर,थाना बीघापुर जनपद उन्नाव का शनिवार अलसुबह करीब 4 बजें राजधानी में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह पिछले दो माह से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज राजधानी लखनऊ के राममनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा था। परिजनों के अनुसार किडनी फेल होने के कारण उनकी मौत हो गई।हेड कांस्टेबल की मौत की खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
वहीं,कोतवाली के मेस में तैनात रसोइया राजू (58) निवासी इंद्रा नगर,लखीमपुर की भी शनिवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में पुलिसकर्मी उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौरहरा ले गए,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।प्रारंभिक तौर पर उनकी मौत हार्टअटैक से होना बताई जा रही है।थानाध्यक्ष रविन्द्र सोनकर ने बताया हेड कांस्टेबल के पार्थिक शरीर को उनके गृह जनपद भेजा गया है।जबकि रसोइये के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिवार को सौप दिया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top