एक सप्ताह में सभी मामलों को निस्तारित करने के निर्देश

लखीमपुर खीरी , 158

धौरहरा खीरी। शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम धौरहरा का पारा अचानक तेज हो गया जब शिकायती पत्रो में चकमार्गो पर अवैध कब्जे व न्यायालय द्वारा जारी आदेश के बावजूद भी अधीनस्थों द्वारा अनुपालन न करने से भड़के एसडीएम ने लिखित आदेश जारी करके एक सप्ताह में सभी मामलों का निस्तारण करने के निर्देश दिये।
जानकारी के मुताबिक शासन स्तर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संम्पूर्ण समाधान दिवस में चकमार्गो पर अवैध कब्जे व न्यायालय द्वारा जारी आदेश का अनुपालन की शिकायते आने पर भड़के एसडीएम धौरहरा शशीकांत मणि ने आनन-फानन में लिखित आदेश जारी करते हुए एक सप्ताह में सरकारी जमीनों खलिहान,चकमार्ग आदि से अवैध कब्जे सहित न्यायालय से परित आदेशो का अनुपालन एक सप्ताह में करने के आदेश लेखपाल,राजस्व निरीक्षक व नायब तहसीलदारों को तत्काल कार्रवाई करके अवगत कराने के निर्देश दिये।

एसडीएम धौरहरा शशिकांत मणि ने बताया कि एक सप्ताह का समय दिया गया है अगर निस्तारण नहीं हुआ तो अधीनस्थों पर कार्रवाई होगी।

Related Articles

Comments

Back to Top