रामचरितमानस के समापन पर रामलीला मैदान में हुआ विशाल भंडारा हजारों लोग निहाल
लखीमपुर खीरी Mar 28, 2026 at 06:55 PM , 180(विश्वकांत त्रिपाठी/केके शुक्ला)
पलिया कलां लखीमपुर खीरी।मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जन्मोत्सव (रामनवमी) के उपलक्ष में पूर्व वर्षो की भांति इस वर्ष भी रामलीला मैदान / बालिका इंटर कालेज विद्यालय परिसर में रामचरितमानस का पाठ आचार्य वेद प्रकाश मिश्र "व्यास जी"के निर्देशन व सुन्दर काण्ड पाठ हनुमत समाज सेवा मंडल तथा विद्वान राम भक्तों के सहयोग से आयोजित किया गया।
जिसके समापन अवसर पर 28-3-2026 शनिवार दोपहर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें नगर तथा क्षेत्र के हजारों लोगों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम रसोई का भंडारा प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य बनाया, भण्डारा देर शाम तक प्रभु इच्छा तक चलता रहा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री रामलीला कमेटी प्रबंधक तेजपाल सिंह "बिल्लू", मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे,
लेफ्टिनेंट डी एल भार्गव, डाक्टर निर्मला शिक्रवार,
परमेश्वरी दयाल गुप्ता,राजेंद्र प्रसाद गुप्त, विशाल अवस्थी,आदर्श अग्रवाल, कृष्ण कुमार "गोपी", अवधेश कुमार गुप्ता, दिनेश गुप्ता, सुनील जायसवाल, महेंद्र पाल सिंह,पंडित जगत नारायण मिश्र,नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा महामंत्री संदीप बंसल,
सुन्दर काण्ड पाठ हनुमत समाज सेवा मंडल के उमाशंकर मिश्र, निरंकार प्रसाद बरनवाल,सक्षम शुक्ला, रामसागर गांधी,अनुज मिश्रा,मोती लाल गुप्ता,।।श्री रामलीला कन्या इंटर कलेज की छात्राएं तथा स्टाफ, बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज स्टूडेंट और स्टाप, राष्ट्रीय सेवा योजना के क्रेडिटस् सेवादार, बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज का पूरा सफ सहित वेद वेदांग संस्कृत गुरुकुल के दर्जनो छात्र तथा आचार्य गण मौजूद रहे।,






_page-0001.jpg)
























Comments