विकास के लिए आया धन कहां खर्च हो रहा?

लखीमपुर खीरी , 141

धौरहरा खीरी। ग्रामीण क्षेत्रों गांवों में विकास कार्यों के लिए धन मुहैया तो होता है लेकिन विकास कार्य कहां और कैसे होते हैं इसकी बानगी देखिए।
जानकारी के मुताबिक शासन स्तर से ग्राम पंचायतों से लेकर नगर पंचायत नगर पालिका व नगर निगमों को सड़कों,गलियों, शुद्ध पेयजल, बिजली आपूर्ति जैसे बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए धन मुहैया कराया जाता है लेकिन हकीकत में जमीनी हकीकत कुछ और बयां करती है।
विकास खण्ड धौरहरा के गांवों की जमीनी हकीकत में ग्राम पंचायत हसनापुर में सड़कों की 4 माह से सफ़ाई नही हुई है जबकि नवरात्रि समापन के समय होने वाले जागरण के समय गांव की गलियों में सफाई व्यवस्था का अभाव दिखा।ग्रामीणों के अनुसार गांव की टूटी फूटी सड़कों की सफाई का अभाव के साथ जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता से आम आदमी परेशान हैं। ग्रामीणों के मुताबिक गांवों में विकास कार्य के लिए आने वाले सरकारी धन को संबंधित अधिकारी किस मद में खर्च करते हैं यह जांच का विषय है।

Related Articles

Comments

Back to Top