पटेल संस्थान की बैठक में कई विंदुओं पर हुई चर्चा,

लखीमपुर खीरी , 88

गोला गोकर्णनाथ लखीमपुर, कूर्मि क्षत्रिय समाज कल्याण समिति की आवश्यक बैठक मिलवाई पास रोड स्थित पटेल संस्थान में संस्थान के अध्यक्ष पटेल राजीव वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में होली मिलन समारोह को सफल बनाने की तैयारियों पर चर्चा की गई। इसके अलावा एक मासिक बैठक हर माह के पहले रविवार को संस्थान में होना सुनिश्चित किया गया है। बैठक में विभिन्न प्रकार के सामाजिक बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया।बैठक में संगठन को विस्तार देने एवं संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया। इस मौके पर पटेल अशोक कनौजिया, अजय वर्मा, अमित कुमार वर्मा, महेश कुमार वर्मा एडवोकेट, डॉक्टर दीपू वर्मा, कपिल वर्मा,विशाल वर्मा,संजय वर्मा एडीओ  आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top