*भोजपुरी फिल्म वीरगती में सिंगाही के कुलदीप चौरसिया का अभिनय, ट्रेलर हुआ जारी*

लखीमपुर खीरी , 119

*सिंगाही खीरी।* चैती नवरात्रि पर भोजपुरी फिल्म वीरगती का फर्स्ट लुक जारी होने के बाद 27 मार्च 2026 को शाम 5 बजे इसका ऑफिशियल ट्रेलर होड़ा भोजपुरी पर रिलीज कर दिया गया। ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है।

फिल्म में राहुल सिंह और रेशमा शेख की जोड़ी एक्शन, रोमांस और मनोरंजन से भरपूर नजर आ रही है। दिव्या फिल्म क्रिएशन के बैनर तले बनी इस फिल्म को होड़ा एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। मेकर्स का दावा है कि दमदार कहानी और जबरदस्त एक्शन के साथ यह फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी।

लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही थाना क्षेत्र के फरदहिया निवासी कुलदीप चौरसिया ने भी इस फिल्म में अभिनय कर अपनी अलग पहचान बनाई है। इससे पहले वे भोजपुरी फिल्म सजनी चुरा लिहाली दिलवा हमार में नजर आ चुके हैं, जो यूपी-बिहार के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब उनकी नई फिल्म “वीरगती” जल्द ही रिलीज होने वाली है।

फिल्म में राहुल सिंह, रेशमा शेख, बालेश्वर सिंह, राजेश गुप्ता, दीपा कदम, पिंटू सिंह, धर्मेंद्र शर्मा, कुलदीप चौरसिया, अरविंद यादव, करण प्रताप यादव सहित कई कलाकार नजर आएंगे। लोकप्रिय गायक मोहन राठौर और अल्का झा के स्वर में गीत फिल्म की खासियत बताए जा रहे हैं। ट्रेलर रिलीज के बाद अब दर्शकों को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

Related Articles

Comments

Back to Top