खैराबाद की राधाकृष्ण इण्डेन गैस सर्विस सीज, अनियमितताओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
लखीमपुर खीरी Mar 27, 2026 at 06:57 PM , 166खैराबाद/सीतापुर।
जनपद में गैस एजेंसियों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। दिनांक 26 मार्च 2026 को पूर्ति निरीक्षक, तहसील सीतापुर, नायब तहसीलदार सीतापुर, सेल्स ऑफिसर (एलपीजी सेल्स) सीतापुर एवं जिला पूर्ति अधिकारी की संयुक्त टीम ने खैराबाद स्थित राधाकृष्ण इण्डेन गैस सर्विस की जांच की।
जांच के दौरान एजेंसी में कई अनियमितताएं पाई गईं। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित गैस एजेंसी को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया। साथ ही, सक्षम न्यायालय/अधिकारी के निर्णय तक एजेंसी से गैस की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।
अधिकारियों ने बताया कि जांच में सामने आई अनियमितताओं के आधार पर एजेंसी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है और आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।
इस दौरान डीएसओ अखिलेश श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार वसुंधरा त्रिपाठी, सप्लाई इंस्पेक्टर नितेश कुमार मिश्रा, चौकी प्रभारी रजनीश कुमार वर्मा, मोनू बालियान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और अन्य गैस एजेंसियों में भी सतर्कता बढ़ गई है।






_page-0001.jpg)
























Comments