तहसील बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

लखीमपुर खीरी , 145

लखीमपुर खीरी।  तहसील सदर लखीमपुर में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, सदर विधायक योगेश वर्मा और नपा अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। शपथ यूपी बार काउंसिल के सदस्य अजय कुमार शुक्ला ने अध्यक्ष विनोद कुमार पाण्डेय और महामंत्री नर्मल सिंह को पद की शपथ दिलाई। सम्मान समारोह में एसडीएम सदर अश्वनी कुमार सिंह और तहसीलदार मुकेश कुमार वर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारियों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष ध्यानेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने उपस्थित सभी अतिथियों और मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Comments

Back to Top