ड्रमो में डीजल देने पर पंप मालिकों ने लगाई रोक

लखीमपुर खीरी , 121

मोहम्मदी संवाददाता 
ईरान इजरायल और अमेरिका के युद्ध की तपिश बढ़ती जा रही है जिसके चलते एलपीजी गैस के बाद डीजल पेट्रोल पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
क्षेत्र में पेट्रोल पेट्रोलियम पदार्थ विक्रेताओं के संगठन से आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने बैठक कर गुपचुप रूप से पेट्रोल पंप मालिकों ने किसानों को ड्रम में तेल देने पर रोक लगा दी है जिसकी खबर आज की तरह फैल गई लोग आपात स्थिति निपटने को लेकर लोग केनो और ड्रमो मे भरकर स्टोर करने में जुट गए हैं। वहीं गैस का संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है कालाबाजारी के चलते उपभोक्ताओं को 2 हजार से अधिक रुपए की कीमत चुकानी पड़ रही है। प्रधानमंत्री के वक्तव्य कोरोना के संकट से उबर गए अब पेट्रोलियम पदार्थ के संकट की बारी है जिससे लोग कई अर्थ लगाकर खुद को असहज महसूस करने लगे हैं। शादी बारात आयोजनों में गैस की जरूर त पहले कमर्शियल सिलेंडर से पूरी होती थी आपूर्ति बंद होने पर संकट खड़ा हो गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top