बैंक ऑफ इंडिया ने मोतीपुर स्कूल के बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री, बच्चों के खिले चेहरे
लखीमपुर खीरी Mar 23, 2026 at 06:15 PM , 91लखीमपुर खीरी। सामाजिक सरोकारों की कड़ी में कदम बढ़ाते हुए बैंक ऑफ इंडिया (BOI) की स्थानीय शाखा द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार को बैंक की ओर से विकासखंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोतीपुर में छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम के दौरान बैंक के प्रबंधक अंशुल शुक्ला एवं अवनीश अवस्थी ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों से संवाद किया। उन्होंने छात्रों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी। बैंक प्रबंधकों ने अपने हाथों से बच्चों को बैग, कॉपी, पेन और अन्य जरूरी स्टेशनरी प्रदान की। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।






_page-0001.jpg)
























Comments