सरदार रेशम सिंह पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा कराया गया रक्तदान शिविर का आयोजन 42 यूनिट हुआ रक्तदान, केजीएमयू लखनऊ की टीम तत्वावधान में हुआ शिविर का आयोजन

लखीमपुर खीरी , 96

मोहम्मदी खीरी। सरदार रेशम सिंह पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी रेहरिया मोहम्मदी द्वारा केजीएमयू लखनऊ के सहयोग से सरदार जी पैलेस पिपरिया धनी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम सीओ मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह द्वारा फीता काटकर और प्रथम यूनिट खून दान कर शिविर का शुभारंभ करवाया गया। तत्पश्चात तमाम क्षेत्रीय नौजवानों द्वारा बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदान शिविर में 50 रक्तदान कर्ताओं ने हिस्सा लिया, जिसमे 8 सैंपल रिजेक्ट हुए कल 42 यूनिट रक्तदान हुआ। इस दौरान सरदार रेशम सिंह पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी रेहरिया द्वारा तहसील क्षेत्र में सामाजिक कार्य कर रहे और समाज के लिए हमेशा आगे रहकर तत्पर्यता के मद्देनजर लोगो की हमेशा मदद करते रहते है ऐसे लोगो को प्रोत्साहित किये जाने के उद्देश्य से सोसायटी द्वारा उन्हें सरोफा पहनाकर व सम्मनित अवॉर्ड से नवाजा। इस दौरान सरदार रेशम सिंह पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी रेहरिया के अध्यक्ष पलविंदर सिंह द्वारा उचौलिया पसगवां थाना क्षेत्र समेत मैगलगंज, शाहजहांपुर रोज़ा थाना क्षेत्र में सामाजिक कार्यो में जुटे रहें वाले सेवा का जुनून वेलफेयर फाउंडेशन की टीम के डायरेक्टर डॉ. संजीत सिंह सनी को बेहतरीन सामाजिक कार्यो के चलते वही मोहम्मदी में शयवम राठौर के सामाजिक कार्यो के मद्देनजर उन्हें भी सरोफा व सम्मानित अवार्ड सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस प्रोग्राम के मुख्य अतिथि मोहम्मदी सीओ अरुण कुमार सिंह रहे, उन्हें ने ही सबसे पहले फीता काटकर व पहला रक्तदान कर प्रोग्राम का उद्घाटन किया। ये प्रोग्राम शहीदे आज़म आज़म सरदार भगत सिंह की पुण्य को समर्पित करते हुए आयोजित किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top