रांची मे हुए सड़क हादसे मे मृतक का तीसरे दिन गांव पहुंचा शव, पसरा मातम, हुआ अंतिम संस्कार

लखीमपुर खीरी , 139

गोला गोकर्णनाथ खीरी।
नीमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी निवासी 19 वर्षीय किशोर की रांची में सड़क दुर्घटना में मौत के बाद गुरुवार को  उसका शव परिजन गांव लेकर पहुंचे तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बताया जाता है कि बिलहरी निवासी प्रभाचंद का 19 वर्षीय पुत्र प्रियांशु मिश्रा ट्रक पर बतौर सहायक कार्य करता था। वह 8 मार्च को ट्रक पर मिर्च लोड कर रांची के लिए गया था। इसी दौरान रांची के पास रास्ते में ट्रक खाई में पलट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
घटना की सूचना मिलते ही मृतक का भाई सत्यम मिश्रा अपने परिजनों के साथ रांची पहुंचा, जहां से एम्बुलेंस के माध्यम से शव गांव लाया गया। किशोर की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है।

Related Articles

Comments

Back to Top