ऐतिहासिक चैती मेला मैदान व ईदगाह का पालिकाध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण।

लखीमपुर खीरी , 146

गोला गोकर्णनाथ खीरी। शुक्रवार 20 मार्च नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी, अधिशाषी अधिकारी मनीषा धार्वे के साथ ऐतिहासिक मेला चैती की तैयारियों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इसके बाद कल 21 मार्च को ईद-उल-फितर पर होने वाली ईद की नमाज़ के लिए ईदगाह  की व्यवस्थाओ का निरीक्षण कर सफाई, समतलीकरण एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर जरुरी दिशा निर्देश देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा," ऐतिहासिक चैती मेला इस बार और भव्यता के साथ किया जाएगा।इसके साथ ही कल होने वाली ईदगाह पर ईद उल फितर की नमाज़ के लिए सफाई तथा अन्य व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी।
इस अवसर पर नामित सभासद शत्रोहन मिश्रा,इजरान खान, रविन्द्र कटियार, ज्ञानू तिवारी,सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संदीप वर्मा, लेखाकार मोहित अवस्थी,वरिष्ठ लिपिक अमित श्रीवास्तव,सफाई नायक दिलीप, गोविन्द आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top