गौरीफंटा बॉर्डर बना अवैध टैक्सी स्टैंड, पुलिस और आरटीओ की 'साठगांठ' से राहगीर परेशान
लखीमपुर खीरी Mar 20, 2026 at 06:32 PM , 103लखीमपुर खीरी।भारत-नेपाल सीमा पर स्थित गौरीफंटा बॉर्डर इन दिनों अपनी सुरक्षा या अंतरराष्ट्रीय व्यापार के बजाय अवैध टैक्सी संचालन को लेकर चर्चा में है। बॉर्डर का मुख्य द्वार अब पूरी तरह से एक अवैध टैक्सी स्टैंड में तब्दील हो चुका है, जहाँ नियमों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से सवारियां ढोई जा रही हैं।
अवैध संचालन और विवादों का अड्डा
स्थानीय लोगों के अनुसार, रोजाना दर्जनों की संख्या में निजी कार चालक बॉर्डर पर जमा हो जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे इन निजी वाहनों का उपयोग टैक्सी के रूप में किया जा रहा है। अवैध रूप से सवारियां बैठाने की होड़ में टैक्सी चालकों के बीच आए दिन मारपीट और विवाद की स्थिति बनी रहती है।
सुरक्षा पर भी उठ रहे सवाल
हैरानी की बात यह है कि कई वाहन चालक अपनी गाड़ियां बॉर्डर के मुख्य द्वार पर ही खड़ी कर घंटों के लिए गायब हो जाते हैं। बताया जा रहा है कि ये चालक वाहन पार्क कर नेपाल चले जाते हैं, जिससे न केवल यातायात बाधित होता है बल्कि संवेदनशील सीमा क्षेत्र की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
प्रशासनिक मिलीभगत का आरोप
आरोप है कि यह पूरा खेल पुलिस और आरटीओ विभाग की कथित मिलीभगत से चल रहा है। बॉर्डर जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर अवैध टैक्सियों की लंबी लाइनें लगी रहती हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं। बेतरतीब खड़े इन वाहनों के कारण आम राहगीरों और पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
अब देखना यह है कि प्रशासन इस अवैध स्टैंड पर कब तक लगाम कसता है या फिर यह विवाद और अव्यवस्था इसी तरह बरकरार रहती है।






_page-0001.jpg)
























Comments