वीडियो बनाने पर भड़का फार्मेसी संचालक, महिला से अभद्रता और बंधक बनाने का प्रयास
लखीमपुर खीरी Mar 20, 2026 at 06:25 PM , 92लखीमपुर खीरी।शहर के गोला रोड स्थित 'अनी फार्मेसी' में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला मरीज के परिजनों ने संचालक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। आरोप है कि फार्मेसी संचालक ने न केवल महिला के साथ गाली-गलौज और अभद्रता की, बल्कि वीडियो बनाने पर भड़कते हुए उन्हें बंधक बनाने का भी प्रयास किया।
क्या है पूरा मामला
पीड़िता प्रीति (निवासी कमलापुर शिव कॉलोनी) ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और कोतवाली सदर पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 18 मार्च 2026 को दोपहर करीब 1 बजे वह अपने बेटे के कुत्ते के काटने के इलाज के संबंध में जानकारी लेने अनी फार्मेसी गई थीं। पीड़िता के अनुसार, जब उन्होंने वहां मौजूद डॉक्टर ब्रजेश कुमार से तैनात डॉक्टरों की डिग्री और योग्यता के बारे में पूछा, तो संचालक आगबबूला हो गया।
धमकी और छेड़छाड़ का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि जानकारी देने के बजाय संचालक ने उनके साथ बदतमीजी शुरू कर दी। जब पीड़िता ने इस व्यवहार का वीडियो बनाना चाहा, तो आरोपी ने उन्हें धमकाते हुए कहा, "वीडियो बनाने का अधिकार है आपको?" आरोप है कि इस दौरान महिला के साथ छेड़छाड़ की गई और उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फार्मेसी के भीतर बंधक बनाने की कोशिश भी हुई।
अवैध संचालन की आशंका
शिकायती पत्र में पीड़िता ने आशंका जताई है कि उक्त क्लीनिक और फार्मेसी बिना किसी वैध डिग्री या मानकों के संचालित की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि अनी फार्मेसी के पंजीकरण और संचालक की योग्यता की गहन जांच की जाए ताकि अन्य मरीजों और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।फिलहाल, पीड़िता ने पुलिस से आरोपी संचालक के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।






_page-0001.jpg)
























Comments