शांति कमेटी की बैठक संपन्न
लखीमपुर खीरी Mar 19, 2026 at 06:40 PM , 128धौरहरा खीरी।
मुस्लिम समाज के पवित्र त्योहार ईद-उल-फितर के मद्देनजर जिला प्रशासन के निर्देश पर बुधवार शाम कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक में नायब तहसीलदार धौरहरा वीरेंद्र यादव व कोतवाल रविन्द्र सोनकर की मौजूदगी में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।बैठक में विभिन्न गांवों के प्रधान,धर्मगुरु एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।इस दौरान कोतवाल रविन्द्र सोनकर ने सभी से आपसी भाईचारे के साथ मिलजुलकर ईद का त्योहार मनाने की अपील की।उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।इस अवसर पर कस्बा चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह,विलियम कौशिक तथा दीवान केदार नाथ शुक्ला ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।बैठक में नगर पंचायत के चेयरमैन नफीस खान,भगौती प्रसाद शुक्ला,सुदीप निगम,जुगुल वर्मा ग्राम प्रधान अमेठी पप्पू वर्मा पूर्व ग्राम प्रधान बबुरी, जाबिर अली प्रधान रामनगर लहबडी़ सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।सभी ने एक स्वर में शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद मनाने का संकल्प लिया।






_page-0001.jpg)
























Comments