तेन्दुआ ने नौगंवा में किया बकरी का शिकार,

लखीमपुर खीरी , 160

गोला गोकर्णनाथ खीरी। मोहम्मदी वनरेंज की बिलहरी बीट के गांव नौगंवा में बृहस्पतिवार शाम साढ़े 5 बजे तेंदुआ ने खेत मे चर रही एक बकरी का शिकार किया है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुचीं डायल 112 व वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर बकरी का अधखाया शव बरामद किया है।
बता दें कि मेहरून पत्नी आजाद निवासी नौगंवा दोपहर गांव से करीब 300 मीटर दूर खेतों में बकरी चराने गईं थीं, पड़ोस के गन्ने में घात लगाए बैठे तेंदुए ने एक बकरी पर हमला कर निवाला बना लिया। मेहरून व आसपास के किसानों ने शोर मचाया लेकिन तेंदुआ बकरी को गन्ने के खेत मे खींच ले गया। मौके पर पहुंचे वन दरोगा विजय सिंह ने पंजो के निशान से तेंदुआ द्वारा हमला करने की पुष्टि की है।बताया कि बकरी के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, बकरी पालक को मुआवजा राशि दिलाई जाएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top