भटके हुए मासूम के लिए देवदूत बनी रामापुर पुलिस, कड़ी मशक्कत के बाद मां की गोद में पहुँचाया
लखीमपुर खीरी Mar 19, 2026 at 06:15 PM , 125लखीमपुर खीरी।जिले की कोतवाली सदर पुलिस ने एक बार फिर मानवीय चेहरा पेश करते हुए एक तीन साल के मासूम को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया है।पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है।
क्या है पूरा मामला
गुरुवार सुबह करीब आठ बजे कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम सेहरुवा निवासी संजय का तीन वर्षीय पुत्र अनूप अचानक घर से कहीं भटक कर चला गया।परिजनों ने काफी देर तक उसकी तलाश की लेकिन जब बच्चा कहीं नहीं मिला तो घर में कोहराम मच गया।अनहोनी की आशंका से घबराई मां अनीता ने तत्काल रामापुर चौकी पहुँचकर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस की सक्रियता लाई रंग
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए चौकी प्रभारी धनंजय शुक्ला ने बिना समय गवाएं एक टीम गठित की और आसपास के ग्रामीण इलाकों व रास्तों पर सघन तलाशी अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत और सक्रियता के चलते पुलिस टीम ने कुछ ही समय में बच्चे को सकुशल ढूंढ निकाला।
परिजनों ने जताया आभार
जब पुलिस ने मासूम अनूप को उसकी मां अनीता की गोद में सौंपा तो परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। परिजनों ने राहत की सांस लेते हुए रामापुर पुलिस का दिल से आभार व्यक्त किया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में कांस्टेबल मनीष वर्मा और शशिकांत की अहम भूमिका रही।






_page-0001.jpg)
























Comments