*अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।*
लखीमपुर खीरी Mar 19, 2026 at 06:08 PM , 159निघासन खीरी!
निघासन तहसील सभागार में बुधवार को निघासन अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
समारोह के मुख्य अतिथि सिविल जज दिव्यांशु सैनी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला तथा जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर खीरी के अध्यक्ष महेंद्र पाल वर्मा शामिल हुए। अतिथियों का अधिवक्ताओं ने स्वागत किया।
शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रकेश मिश्रा, मंत्री मोहम्मद लतीफ खां सहित अन्य पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण की प्रक्रिया विशिष्ट अतिथि अजय कुमार शुक्ला ने संपन्न कराई। इस दौरान उपाध्यक्ष अरुण गुप्ता, संयुक्त मंत्री सर्वेश यादव, लेखा परीक्षक अखिल श्रीवास्तव, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य रमेश भार्गव तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य रमेश भारती ने भी शपथ ली।
कार्यक्रम में एसडीएम निघासन राजीव निगम, तहसीलदार दिव्यांशु शाही, सिंगाही नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद कयूम और निघासन नगर पंचायत अध्यक्ष बद्री प्रसाद मौर्य की उपस्थिति रही, जिससे समारोह की गरिमा और बढ़ गई।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अजय कुमार शुक्ला ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की एकजुटता और मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए संगठन का सशक्त होना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने न्यायिक व्यवस्था में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
समारोह के अंत में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें राजेंद्र तिवारी ‘कंटक’, कमलेश धुरंधर, अमित कैथवार, संदीप कटियार, कृति श्रीवास्तव और प्रशांत पांडेय ने अपने काव्य पाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ के संरक्षक ध्रुव सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता सुबोध पांडे, सर्वेश मिश्रा, उमाकांत जायसवाल, सर्वेश गुप्ता, वीरेंद्र, प्रदीप कश्यप, रामकिशोर वर्मा, सोने लाल लोधी,मो अमीन, मो शकील, रुपेश श्रीवास्तव, हरि ओम गुप्ता,बच्चा लाल कश्यप,उपेंद्र कश्यप, हरिननंदन लाल यादव, राजू गिरी, अनूप राजपूत, आनंद राजपूत चंद्र मूली शुक्ला, सुनील मौर्या, डीके सिंह, प्रमोद यादव, रामगोपाल मौर्या, अरुन यादव,पंकज यादव, धर्मेश यादव, आशीष कश्यप, नवदीप सिंह ‘अगस्त्य’, राजू गिरी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
इस शपथ ग्रहण समारोह ने निघासन अधिवक्ता संघ को एक नई ऊर्जा और दिशा दी है, और अधिवक्ताओं के बीच एकता और सहयोग की भावना को बढ़ावा दिया है।






_page-0001.jpg)
























Comments