आंगनबाड़ी कार्यकत्री से बच्चों को पुष्टाहार राशन दिलाने की मांग

लखीमपुर खीरी , 111

लखीमपुर खीरी। हाथीपूर निवासी प्रकाश चन्द्र वर्मा ने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र दिया है। पत्र में उन्होंने बताया कि उनकी 3 वर्षीय पोती प्रशा वर्मा का नाम बाल विकास परियोजना के तहत उनके इलाके की पूर्व में आंगनबाड़ी कार्यकत्री रही कुसमलता द्वारा घर पर फोन से बुलाकर टुन्नू सिंह चौराहा पर पुष्टाहार दिया जाता था। परंतु जब से यह नई कार्यकत्री मीना शुक्ला आई है तब से बच्चों को मिलने वाला पुष्टाहार राशन बंद सा हो गया है बच्चे पुष्टाहार राशन पाने के लिए मारे-मारे घूम रहे हैं।
अब गत सात महीने से पुष्टाहार नहीं मिल रहा है। इन्होंने आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री मीना शुक्ला जो अब प्रेमचन्द्र विद्यालय स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बैठती हैं और सात माह से उन्होंने बच्चे को पुष्टाहार नहीं दिया है। बताया जाता है कि वह काफी बच्चों को पुष्टाहार का राशन नहीं देती है इसके लिए वह आधार कार्ड आदि अन्य कोई दस्तावेजों की मांग करती हैं कहती हैं कि जिसके बाद ही पुष्टाहार देना संभव होगा इस तरह तमाम बच्चे पुष्टाहार से वंचित हो जाते हैं। वर्मा ने कहा कि उन्होंने बाल विकास आफिस के बाबू अखिलेश और प्रभारी पीओ कीर्ति सचान से बात की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

वर्मा ने मांग की है कि मीना शुक्ला को आदेश दिया जाए कि घर जाकर हर बच्चे की केवाईसी कर पुष्टाहार राशन का वितरण करें और मेरे बच्चे का 7 महीने का बकाया पुष्टाहार राशन दिया जाए।

Related Articles

Comments

Back to Top