ग्रीनफील्ड अकेडमी के दो छात्र इंस्पायर अवार्ड हेतु चयनित
लखीमपुर खीरी Mar 19, 2026 at 12:20 PM , 185लखीमपुर खीरी। ग्रीन फील्ड अकेडमी के दो होनहार विद्यार्थियों अलकक्षेन्द्र गौतम व अनिका मिश्रा कक्षा 7 का चयन इंस्पायर अवार्ड हेतु चयनित हुआ है। इस उपलब्धि से विद्यालय उनके अभिभावकों व पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। विद्यार्थियों ने अपने नवीन वैज्ञानिक विचारों एवं उत्कृष्ट प्रतिभा के आधार पर यह सम्मान प्राप्त किया है। इंस्पायर्ड अवार्ड का उद्देश्य विद्यार्थियों का विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना तथा नए वैज्ञानिक प्रयोगों और विचारों को प्रोत्साहित करना है।
इन्नोवेशन इन साइंस परसूट फॉर इंस्पायर्ड रिसर्च के तहत भारत सरकार द्वारा₹10000 का पुरस्कार और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन का अवसर देती है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को लेकर विद्यालय प्रबंधक प्रशांत मिश्रा शैक्षिक प्रबंधन आलोक मिश्रा प्रधानाचार्य विक्रांत राणा व समस्त शिक्षकों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।







_page-0001.jpg)
























Comments