50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी Mar 12, 2026 at 07:08 PM , 154गोला गोकर्णनाथ खीरी।
थानाध्यक्ष प्रवीर गौतम ने लूट के मामले मे फरार 50 हजार के इनामी अभियुक्त अच्छन पुत्र लल्लन निवासी पीरपुर थाना फरदहन को गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष नीमगांव प्रवीर गौतम ने बताया कि ग्राम पीरपुर थाना फरदहन निवासी अच्छन पुत्र लल्लन जो कि पचास हजार का इनामी था जिस पर मुकदमा अपराध संख्या 37/2026 थाना फरदहन व मुकदमा अपराध संख्या 93/2026 ,3/25 आर्म एक्ट के तहत थाना नीमगांव पर मुकदमा पंजीकृत था।
जिसको दिनांक 12 मार्च की अल सूवह थानाध्यक्ष नीमगांव प्रवीर गौतम की आगुवाई मे सर्विलांस सेल लखीमपुर के उप निरीक्षक शरद शुक्ला व आरक्षी महताब आलम व उप निरीक्षक थाना नीमगांव जितेंद्र पाल यादव संदीप यादव व आरक्षीगण निसार अहमद शैलेन्द्र शुक्ला मनीष कुमार ने मुखबिर की सूचना व सर्विलान्स की सूचना के आधार पर ग्राम बाछेपारा गांव के मोड से धर दबोचा।जिसके पास से ऐक 315 बोर का नाजायज असलहा व दो जिन्दा कारतूस के साथ ऐक मोटर साइकिल संख्या UP34,BC 9195 बरामद हुई है।
जिसको थाने लाकर मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेजने की कार्रवाही की जा रही है।






_page-0001.jpg)
























Comments