आठ युवाओं का जत्था पूर्णागिरि के लिए पैदल रवाना

लखीमपुर खीरी , 142

अमीरनगर खीरी।कस्बे के आठ युवा श्रद्धालुओं का जत्था बृहस्पतिवार को भक्ति और भाव के साथ मां पूर्णा गिरि दरबार के लिए पैदल रवाना हुआ।यात्रा के प्रस्थान के समय युवा श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।श्रद्धालुओं ने यात्रा प्रारम्भ करने से पहले कस्बे में स्थित शांति बाबा मंदिर पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया।इस दौरान दर्जनों ग्रामीणों ने पहुंचकर श्रद्धालुओं के जत्थे फूल माला पहनाकर सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।श्रद्धालुओं ने बताया कि उनकी यह पहली पद यात्रा है करीब एक सप्ताह चलेगी इस दौरान वह कई जगह रात्रि में विश्राम भी करेंगे।18 मार्च को मां पूर्णागिरी दरबार पहुंचकर दर्शन कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगें। इस दौरान माता के उदघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।होली के दूसरे दिन से मां पूर्णागिरी के दरबार जाने-आने बाले श्रद्धालुओं का सिलसिला शुरू हो जाता है।इस पदयात्रा में प्रमुख रुप सनी शर्मा,उत्कृष शर्मा,अंशू शर्मा,प्रिंस शर्मा, सूरज जोशी सहित कई प्रमुख लोग शामिल हैं।क्षेत्रीय युटुबर शिवम कटियार,विशाल रस्तोगी, अवधेश कटियार, रामसेवक कटिहार, संतोष जोशी सहित कई प्रमुख लोगों ने पद यात्रा में शामिल लोगों को विदाई दी तथा मंगलमय यात्रा की कामना की।

Related Articles

Comments

Back to Top