दो वर्षों से माध्यमिक शिक्षा परिषद नहीं भेज पाया अंक पत्रों का सत्यापन संबंधित जिम्मेदारों पर कार्यवाही की मांग
लखीमपुर खीरी Mar 11, 2026 at 04:20 PM , 146(केके शुक्ला/शाजिफ हुसैन)
लखीमपुर खीरी। सिकटिहा कुसुमौरी निवासी एक पत्रकार ने माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधिकारियों द्वारा अंकपत्रों का गत लगभग दो वर्ष बीत जाने के बाद भी सत्यापन न भेजने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए मुख्यमंत्री उ०प्र० को पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग की है।
मुख्यमंत्री को ऑन लाइन संदर्भ संख्या 40015326010649 से भेजे गए इस पत्र में ब्लॉक फूलबेहड़ के ग्राम पंचायत कुसमौरी सिकटिहा निवासी पत्रकार हरिशंकर मिश्र ने कहा है कि उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी खीरी से अनुरोध कर दो शिक्षको की नौकरी में लगाये गये अंकों पत्रों के सत्यापन की मांग की थी जिस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी खीरी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय खानपुर के प्रधानाध्यापक ब्लाक फूलबेहड खीरी के शैक्षिक अभिलेख बी०टी०सी० परीक्षा वर्ष 1993 के सम्बन्ध में पत्रांक सं0 2758 दिनांक 27.06.2025 को सचिव नियमावली प्राधिकारी उ०प्र० प्रयागराज व परीक्षा नियंत्रक वीर बहादुर सिंह पूर्वाचल विश्वविद्यालय जौनपुर उ०प्र० को पत्रांक सत्यापन 2832 दिनांक 24.07.2024 को शैक्षिक अभिलेख सत्यापन हेतु सचिव परीक्षा प्राधिकरण प्रयागराज उ०प्र० पत्रांक सत्यापन 2831 दिनांक 24. 07.2024 को प्रभू नरायन यादव, बालचन्द शिक्षक की शैक्षिक बी०टी०सी० प्रमाण पत्र बालचन्द्र प्रधानाध्यापक ग्रन्ट नं० 11 के ब्लाक फूलबेहड़ के माध्यमिक शिक्षा परिषद उ०प्र० पत्रांक सत्यापक 2830 दिनांक 24.07.2025 तथा प्रभु नरायन यादव पुत्र पवन यादव के शैक्षिक अभिलेख सत्यापन के लिए अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद उ०प्र० के पत्रांक सं० 2827 दि० 24.07.2024 को सत्यापन के लिए भेजा। परन्तु कई माह तक जब सत्यापन नही आया तो उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी से सम्पर्क किया तो बताया गया कि जब तक वहां से सत्यापन नहीं आ जाता है तब तक हम कोई कार्यवाही नही कर पायेगें तब वह प्रयागराज में सम्बन्धित अधिकारियों के पास गये तो अधिकारियों ने कहा कि हमारे बाबू से मिल ले वही लोग सत्यापन भेजेगें तब वह सम्बन्धित बाबुओं से मिले तो उन्होनें बताया कि उपरोक्त सत्यापन 15 दिन में लखीमपुर खीरी बेसिक शिक्षा कार्यालय में भेज दिये जायेगें परन्तु प्रयागराज में भी उन्हें अधिकारियों एवं उनके लिपिकों से मिले करीब 1 वर्ष हो रहा है परन्तु आज तक सत्यापन नही आया जिस कारण फर्जी अंक पत्र पर नौकरी करने वाले आराम से वेतन ले रहे है तथा पेंशन भी उठा रहे है।
उन्होंने सत्यापन न भेजने वाले संबंधित संस्थान के अधिकारियों तथा बाबूओं पर कार्यवाही करने तथा उपरोक्त लोगों का सत्यापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी खीरी में अतिशीघ्र भेजवाने की मांग की है जिससे कि मामले में संबंधित दोषियों की पोल पटटी खुल सके तथा फर्जी अंकपत्र पर नौकरी करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही हो सके। ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी इनकी शिकायत पर कई वर्ष की काफी टालमटोल के बाद तीन फर्जी अध्यापकों पर कार्यवाही हुई थी।






_page-0001.jpg)
























Comments