महज खाना पूर्ति को खुलता है उच्च प्राथमिक विद्यालय बिलरिया
लखीमपुर खीरी Mar 10, 2026 at 07:15 PM , 141हरीशंकर मिश्र
लखीमपुर खीरी। बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक पढ़ाने के नाम पर अच्छी तनख़ाह तो उठाते हैं परंतु विद्यालय पहुंचकर एमडीएम की रकम रंगाई पुताई मेंटेनेंस का पैसा निकलने में व्यस्त दिखाई देते हैं जिससे विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों का भविष्य बिगड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार ब्लॉक फूलबेहड़ के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय बिलरिया में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रुपेश तिवारी तैनात हैं यह अपने शिक्षक साथी श्याम किशोर यादव के साथ कभी-कभार 11:00 बजे जाकर के महज खाना पूर्ति करके वापस चले जाते हैं दोनों महानुभाव छात्रों को शायद ही कभी पढ़ाते देखे गए हों।
मालूम हो कि रुपेश तिवारी प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक फूलबेहड़ के अध्यक्ष है तथा अपने को बड़ा नेता ही समझते हैं लेकिन इस विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों का भविष्य बिगाड़ने में लगे हुए हैं उनके साथी अपने को समाजवादी का नेता बताते हैं और रुपेश तिवारी को अपने पीछे गाड़ी पर बैठा करके लखीमपुर में टहलते देखे जाते हैं। ग्रामीणों की माने तो स्कूल रसोइए ही खोलते हैं विद्यालय बंद करने की भी जिम्मेदारी रसोइयों की ही है। गरीबों के बच्चे ही इस विद्यालय में पढ़ते हैं । विद्यालय के प्रधान अध्यापक रुपेश तिवारी एवं उनके सहयोगी टीचर यादव जी बच्चों का भविष्य बर्बाद करने पर तुले हुए हैं अभी हाल में प्राथमिक विद्यालय सुथरी में एक शिक्षक की पिटाई गांव के लफंगों ने की थी जिसमें यह शिक्षक संघ के नेता पीड़ित मास्टर का साथ न देकर आरोपियों को बचाने के फिराक में जुटे हुए बताए जाते हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments