*एआरटीओ दफ्तर में सीडीओ का छापा, ऑपरेटर बर्खास्त, दलाल पर FIR*

लखीमपुर खीरी , 160

लखीमपुर खीरी में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर सीडीओ अभिषेक कुमार ने एआरटीओ कार्यालय में औचक छापा मारा। कार्रवाई के दौरान अवैध वसूली की शिकायत सही मिलने पर कंप्यूटर ऑपरेटर कमर अली की सेवा समाप्त कर दी गई।

जांच में दलाली करते मिले रवि के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। वहीं गाड़ी का बंधक कटवाने के लिए महीनों से चक्कर लगा रहे राधेश्याम की शिकायत पर कनिष्ठ सहायक आशीष श्रीवास्तव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने को कहा गया।

सीडीओ ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता पारदर्शिता और जवाबदेही है, भ्रष्टाचार और दलाली किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top