श्रीराम लीला के संजीव मंचन से दर्शक हुए भाव विभोर
लखीमपुर खीरी Mar 09, 2026 at 07:05 PM , 162(मनोज मिश्र)
धौरहरा खीरी। संत गोस्वामी तुलसीदास की रचना स्थली श्रीराम वाटिका धाम में चल रहे 27 लक्ष श्रीराम नाम जप महायज्ञ के तीसरे दिन सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यज्ञाचार्य पं. राजेश शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जनकल्याण, सुख-समृद्धि और विश्व शांति के लिए यज्ञ में आहुतियां डलवाईं।
यज्ञ स्थल पर सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप में पहुंचकर आहुतियां अर्पित कीं और भगवान श्रीराम के नाम का जप करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।इस दौरान यज्ञ मंडप की परिक्रमा सैकड़ों पुरुष महिलाओं के साथ बच्चों की भीड़ उमड़ पड़ी।
शांम को आयोजित रासलीला में बरसाना से आए कलाकारों ने श्रीराम प्राकट्य उत्सव की लीला का सजीव मंचन किया। कलाकारों द्वारा भगवान श्रीराम के जन्म की कथा में राजा दशरथ की खुशी और अयोध्या में छाए उत्सव के माहौल को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसे देखकर दर्शक भावविभोर हो गए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और देर रात तक भक्ति रस में सराबोर होकर लीला का आनंद लेते रहे। इस अवसर पर आयोजन समिति के भगवती प्रसाद शुक्ला, रामकुमार शर्मा, नारायण दत्त अवस्थी आदि हजारों लोग मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments