12 मार्च तक चीनी मिल को योग्य गन्ना अनिवार्य रूप से आपूर्ति करें

लखीमपुर खीरी , 167

गोला गोकर्णनाथ खीरी।  बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड गोला द्वारा दि्वतीय  मिल बंदी सूचना दिनांक 12 मार्च 2026  सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड को भेज दी है।
इस संबंध में चीनी मिल के यूनिट हेड राकेश यादव ने बताया कि हमारे क्षेत्र के कृषकों के पास चीनी मिल को आपूर्ति योग्य गन्ना प्राय: समाप्त हो गया है ,जिस कारण हमारी चीनी मिल को मांग के अनुसार गन्ना उपलब्ध नहीं हो पा रहा है ,इससे मिल का पेराई कार्य बाधित हो रहा है । अतः क्षेत्र के समस्त किसान भाइयों से अनुरोध है कि दिनांक 12 मार्च2026 तक चीनी मिल को अपना आपूर्ति योग्य गन्ना अनिवार्य रूप से आपूर्ति कर देवें ।

Related Articles

Comments

Back to Top