किसान को मारने वाले बाघ की तलाश हुई तेज नेशनल पार्क के बफर जोन में निगरानी बढ़ाई
लखीमपुर खीरी Mar 09, 2026 at 06:41 PM , 124लखीमपुर-खीरी।दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन क्षेत्र में बाघ के हमले में एक किसान की मौत के बाद वन विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है। विभाग की टीमें लगातार इलाके में गश्त कर रही हैं और बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष निगरानी अभियान शुरू कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना दो दिन पहले
संपूर्णानगर वन रेंज की संपूर्णानगर बीट के मझरा पश्चिम क्षेत्र में हुई। मृतक किसान गन्ने के खेत में काम करने गया था, तभी बाघ ने उस पर हमला कर दिया।हमले में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में खेत से उसका अधखाया शव बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही खजुरिया चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया।वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बाघ को ट्रैक करने के लिए इलाके में पिंजरे लगाए गए हैं। ड्रोन की मदद से भी निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही, सीमा से सटे गांवों में गश्त बढ़ा दी गई है ताकि बाघ की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।वन विभाग ने आसपास के गांवों के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्हें अकेले खेत या जंगल की ओर न जाने और खेतों में समूह में ही जाने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।






_page-0001.jpg)
























Comments