हजारों लोगों ने की श्री राम वाटिका धाम में यज्ञ स्थल की परिक्रमा

लखीमपुर खीरी , 150

(केके शुक्ला/मनोज मिश्र)

धौरहरा खीरी। संत श्रीतुलसीदास की कर्म स्थली श्रीराम वाटिका धाम में चल रहे श्री संत तुलसीदास महोत्सव एवं 27 लक्ष श्रीराम नाम महायज्ञ मे रविवार को हजारों लोगों ने पहुंचकर यज्ञ स्थल की परिक्रमा की और यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां डाली। वही राम वाटिका उत्थान समिति के द्वारा आध्यात्मिक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 5 से स्नातक तक के करीब सौ बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान परीक्षा प्रभारी के रुप मे योगेंद्र मिश्रा,संदीप तोमर, जुगुल किशोर धूरिया रिया,शुभम पाण्डे, शिवम पाण्डे, सुरजीत यादव, दिलीप रस्तोगी ने परीक्षा सम्पन्न करायी। परीक्षा मे प्रथम व द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को समिति द्वारा सम्मानित किया जायेगा। दिन मे सीता हरण की लीला का मंचन किया गया। वही रात्रि मे बरसाना से आई रासलीला मडंली के द्वारा रासलीला,रासविहार,मयूर नृत्य, शिव तांडव, पूतना वध लीला का मंचन किया गया। व्यास देवेंद्र पारासरजी के भजनो व रासविहार मयूर नृत्य देख कर श्रोता भक्तिरस मे सरा बोर हो गये। इस दौरान भगौती प्रसाद शुक्ला, प्रबंधक रामकुमार शर्मा,अचल अवस्थी,दिलीप शर्मा,योगेंद्र मिश्रा,श्याम बाबू शुक्ला सहित कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top