सुहेला गांव में एक ही रात दो चोरियां: किराना दुकान से 30 हजार का सामान उड़ाया, गन्ना कोल्हू से जनरेटर और 15 बोरी खाद गायब,

लखीमपुर खीरी , 135

अज़ान खीरी। थाना हैदराबाद की अज़ान चौंकी क्षेत्र के सुहेला गांव में चोरों ने पुलिस गश्त को धता बताते हुए एक ही रात में दो बड़ी चोरियों को अंजाम दिया है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित अक्षय अवस्थी की किराना दुकान से चोरों ने पीछे की दीवार में सेंध लगाकर लगभग 30 हजार रुपये का अनाज, तेल और काजू चुरा लिया. वहीं, उसी रात कमल गुप्ता उर्फ चिंकू के गन्ना कोल्हू परिसर से जनरेटर, 15 बोरी खाद और अन्य सामान भी चोरी हो गया. इन वारदातों से ग्रामीणों में गहरा रोष है और वे पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है.

Related Articles

Comments

Back to Top