बेटियां किसी से कम नहीं- योगेश वर्मा

लखीमपुर खीरी , 164

(हरिशंकर मिश्र)

लखीमपुर खीरी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च 2026) के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में मेरा युवा भारत लखीमपुर खीरी एवं खेलो इंडिया के सहयोग से जनपद में लालपुर स्टेडियम में ASMITA (Achieving Sports Milestone by Inspiring Women Through Action) पहल के अंतर्गत व्यापक खेल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सदर विधायक योगेश वर्मा जी ने दीप प्रज्ज्वलन करके की। इसके बाद विधायक जी ने दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाकर आरंभ किया। कार्यक्रम में अतिथियों में उप क्रीड़ा अधिकारी इरफान जी,  भारतीय योग संस्थान जिला महामंत्री शिवराम वर्मा जी आदि उपस्थित रहे।
यह आयोजन महिलाओं एवं बालिकाओं की खेलों में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने, फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा खेल संस्कृति को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इसमें 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ के साथ-साथ नींबू दौड़ प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिताएं तीन आयु वर्गों — 13 वर्ष से कम, 13–18 वर्ष एवं 18 वर्ष से अधिक में आयोजित हुईं। समस्त स्पर्धाएं हॉकी कोच विजय कुमार सिंह एवं उनकी टीम के सानिध्य में सम्पन्न कराई गईं।
 प्रत्येक स्पर्धा एवं आयु वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पदक प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में जिला युवा अधिकारी संकल्प शुक्ला ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा मंडल अध्यक्ष रीतेश वर्मा, अंकित वर्मा, अनुज कुमार, संदीप वर्मा, हर्षित पाल, अमित मौर्य ने योगदान किया।

Related Articles

Comments

Back to Top