कार्य प्रगति में सुधार लाने की दी चेतावनी
लखीमपुर खीरी Mar 07, 2026 at 09:40 PM , 144धौरहरा खीरी। एसआईआर कार्य में लगे सरकारी मुलाजिमो व कर्मचारियों की लापरवाही से प्वाइंट लेवल से नीचे चल रही कार्यप्रणाली से खफा एसडीएम धौरहरा ने शनिवार को संम्पूर्ण समाधान दिवस के तुरंत बाद सभी बी ई ओ व बाल विकास की सुपरवाइजरो के साथ आवश्यक मीटिंग करते हुए जवाबदेही तय करते हुए निर्देशित किया।इस दौरान तहसीलदार की मौजूदगी रही।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम धौरहरा शशीकांत मणि को तहसील क्षेत्र में एसआईआर प्रगति की रिपोर्ट अधीनस्थों द्वारा सौंपे जाने से हरकत में आऐ एसडीएम ने धौरहरा,रमियाबेहड़,ईसानगर के बीईओ व बाल विकास परियोजना से सुपरवाइजरो से आनन फानन में मौजूद कर्मियों की डिटेल तलब की। मीटिंग के दौरान एक तथ्य निकलकर सामने आया कि राजस्व विभाग के कुछ लेखपाल,शिक्षा विभाग के टीचर्स व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा एस आर कार्य में लापरवाही बरतने के चलते रेटिंग में कमी आई।बैठक में एसडीएम ने मौजूद जिम्मेदारो को अपने अपने अधीनस्थों की सूची तलब करने के साथ कार्य तत्काल सुधार लाने की चेतावनी जारी की। सभागार में हुई मीटिंग में तहसीलदार धौरहरा आदित्य विशाल की मौजूदगी रही।






_page-0001.jpg)
























Comments