श्रीराम नाम यज्ञ में देव आवाहन के साथ डाली आहुतियां

लखीमपुर खीरी , 220

(मनोज मिश्र)

धौरहरा खीरी। संत गोस्वामी तुलसीदास की रचना स्थली श्रीराम वाटिका धाम में 27 लक्ष श्रीराम नाम जप महायज्ञ का शुभारंभ विधि-विधान के साथ किया गया। मंडप स्थापना,वेदी रचना और देव आवाहन के बाद आचार्य राजेश शास्त्री के निर्देशन में यज्ञ में आहुतियां डाली गईं।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्रीराम के नाम का जप कर यज्ञ में भाग लिया।वातावरण मंत्रों और भक्ति गीतों से भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यज्ञ में शामिल हुए और धर्मलाभ प्राप्त किया।
इसके अलावा बरसाना से आए रास कलाकारों ने मंच पर रासलीला के अंतर्गत ‘नारद मोह’ प्रसंग का सजीव मंचन किया।कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय और संवादों और श्रीकृष्ण की मनोहारी झांकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
आयोजक भगवती प्रसाद अग्रवाल, रामप्रसाद शर्मा ने बताया कि यज्ञ और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन आगामी 11 दिनों तक चलता रहेगा, जिसमें प्रतिदिन  दिन में श्रीराम लीला और रात में श्रीकृष्ण रासलीला का मंचन कथा,भजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।

Related Articles

Comments

Back to Top