अनियंत्रित होकर सीएनजी टैंकर पलटा, गैस रिसाव शुरू

लखीमपुर खीरी , 131

लखीमपुर खीरी। सदर तहसील क्षेत्र में गोला रोड स्थित खाखरा चौराहे के पास शनिवार दोपहर करीब एक बजे सीएनजी गैस से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, टैंकर मोड़ते समय चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसे के तुरंत बाद टैंकर से सीएनजी गैस का तेजी से रिसाव शुरू हो गया। इससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और वे तुरंत मौके से दूर हटने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के इलाके को तुरंत खाली कराया गया और एहतियात के तौर पर सड़क पर यातायात भी कुछ समय के लिए रोक दिया गया।
इस दौरान फायर इस्टिंग्यूशर भी तैयार रखे गए आग लगने की आशंका थी।इस दौरान फायर इस्टिंग्यूशर भी तैयार रखे गए आग लगने की आशंका थी।
अधिकारियों ने बताया कि गैस रिसाव को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल, किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। हालांकि, एहतियातन लोगों को टैंकर से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Comments

Back to Top