नौशर जोगी में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या

लखीमपुर खीरी , 152

घरेलू विवाद में गंभीर घायल रामसेवक को मृत घोषित किया गया

बिजुआ खीरी। लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र स्थित नौशर जोगी गांव में एक घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें लाठी-डंडों से पीटकर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रामसेवक पुत्र मूलचंद के रूप में हुई है।

यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, रामसेवक ने कुछ लोगों द्वारा गाली देने का विरोध किया, जिसके बाद विपक्षी पूरन पुत्र घुरई, अवधेश पुत्र पूरनलाल, नीरज, राजकुमार और उसके भाई ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जब रामसेवक का साढ़ू का लड़का अरविंद उसे बचाने आया, तो हमलावरों ने उसे भी पीटा।

गंभीर रूप से घायल रामसेवक को तत्काल बिजुआ सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर भीरा थानाध्यक्ष रोहित दुबे और बिजुआ चौकी इंचार्ज सुशील तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

Related Articles

Comments

Back to Top