एलपीएस के पूर्व छात्र का यूपीएससी में चयन
लखीमपुर खीरी Mar 06, 2026 at 06:25 PM , 196लखीमपुर खीरी। लखनऊ पब्लिक स्कूल, लखीमपुर शाखा के पूर्व छात्र सचिन वर्मा का चयन यू.पी.एस.सी. सिविल सेवा परीक्षा 2025 में हुआ है। सचिन वर्मा ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 785 प्राप्त कर शहर और विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
सचिन वर्मा लखनऊ पब्लिक स्कूल, लखीमपुर शाखा के छात्र रहे हैं और उन्होंने सत्र 2017 में कक्षा 12 की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
विद्यालय के चेयरमैन एवं सांसद डॉ. एस. पी. सिंह, पूर्व एम.एल.सी. श्रीमती कांति सिंह तथा प्रबंध निदेशक सुशील सिंह ने इस उपलब्धि पर सचिन वर्मा को प्रधानाचार्य विजय सचदेवा के माध्यम से हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
सचिन वर्मा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी माता श्रीमती रमादेवी, पिता जी जगदीश वर्मा तथा विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को दिया है।






_page-0001.jpg)
























Comments