गैंग रेप मामले में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी Mar 02, 2026 at 06:45 PM , 122निघासन खीरी। सिंगाही थाना क्षेत्र में नाबालिग मूक-बधिर से गैंगरेप मामले में दूसरा आरोपी छोटू पुत्र गजोधर सिंह निवासी रामनगर बगहा थाना पढुआ को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी को बांए पैर में पुलिस की गोली लगी है आरोपी को निघासन सीएचसी से , पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिंगाही थाना क्षेत्र के सिंगाही -नौरंगाबाद रोड़ मुख्तियार आम बाग मनमदपुर कच्ची रोड के पास पुलिस को आरोपी छोटू के लोकेशन की सूचना मिली , पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की तो रात को आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया इसमें आरोपी के बांए पैर में गोली लगी है, घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।






_page-0001.jpg)
























Comments