सच के सामने झूठ की हुई हार आप नेताओं के आरोप मुक्त होने की खुशी पर आप कार्यकर्ताओं ने किया खुशी का इजहार

लखीमपुर खीरी , 127

लखीमपुर-खीरी।शनिवार को लखीमपुर खीरी में आम आदमी पार्टी की प्रेस वार्ता पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई।  प्रेस वार्ता का आयोजन पार्टी के अयोध्या प्रान्त उपाध्यक्ष अजय सिंह जी और छात्र विंग (ASAP) के प्रदेश अध्यक्ष अरुण वर्मा जी के नेतृत्व में किया गया।
प्रांत उपाध्यक्ष अजय सिंह जी ने कहा कि सत्य की सदैव विजय होती है जिसका प्रमाण आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल व पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को न्यायालय ने आरोपमुक्त कर दिया और सीबीआई के खिलाफ जांच के आदेश दिए।
इसके लिए उन्होंने न्यायपालिका को भी धन्यवाद दिया और दिल्ली की जनता को भी धन्यवाद दिया।
छात्र विंग (ASAP) प्रदेश अध्यक्ष अरुण वर्मा ने न्यायपालिका को धन्यवाद देते हुए खुशी जाहिर की कि एक बार पुनः दिल्ली की जनता को उसका चहेता नेता अब दुगुने उत्साह के साथ उनकी सेवा के लिए उपस्थित है और अरुण वर्मा ने कहा आज भाजपा फिर से चुनाव करा ले जीत आम आदमी पार्टी की होगी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी होंगे। 
पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश वर्मा ने कहा कि तानशाह चाहे जितना जोर लगा ले एक नेक व सच्चे सेवक को कोई डरा नहीं सकता।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव कुमार चौहान जी पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश वर्मा जी संतोष शुक्ला जी आलोक अवस्थी,नवीन जी सहित कई लोग शामिल रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top