एडीएम ने तहसील का किया औचक निरीक्षण रिकॉर्ड रूम से मतदाता केंद्र तक व्यवस्थाएं परखीं
लखीमपुर खीरी Feb 28, 2026 at 06:25 PM , 208लखीमपुर खीरी। शनिवार को प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने 28 फरवरी 2026 को सदर तहसील परिसर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सुबह करीब 10 बजे तहसील पहुंचकर विभिन्न कार्यालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एडीएम ने रिकॉर्ड रूम, तहसीलदार न्यायालय, नायब तहसीलदार न्यायालय, राजस्व निरीक्षक कार्यालय और मतदाता पंजीकरण केंद्र 142 का बारीकी से मुआयना किया।
उन्होंने अधिकारियों को अभिलेखों के उचित रखरखाव, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। एडीएम ने तहसील परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों की सुरक्षा और फरियादियों को समय पर न्याय दिलाने पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के समय सदर एसडीएम अश्वनी कुमार सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने एडीएम को विभागीय कार्यों की जानकारी दी और आवश्यक अभिलेख भी प्रस्तुत किए।
यह निरीक्षण करीब डेढ़ घंटे तक चला और लगभग 11:30 बजे समाप्त हुआ।






_page-0001.jpg)
























Comments